Press "Enter" to skip to content

फिजीकल प्रभारी दीप्ति तोमर ने स्मैक पी रहे युबक को पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल ने समस्त थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ रखने एवं बेचने बाले व्यक्तियो के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके तहत दिनांक 18.07.19 को थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा स्मैक पीते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मीपान वाली गली के पास वाड़ा कमलागंज में एक व्यक्ति स्मैक का नशा कर रहा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये स्थान लक्ष्मीपान वाली गली के पास वाड़ा कमलागंज में स्मैक का नशा करते हुए पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम ऋषिकेश शर्मा पुत्र भागवती प्रसाद शर्मा उम्र 42 साल निवासी कच्ची गली करैरा का होना बताया बाद आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!