कोलारस। क्षेत्र के ग्राम चक्क में बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली विभाग के चदौरिया पॉवर हाउस का घेराव कर दिया। जहां गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बिजली विभाग के अधिकारीयों को खरी खोटी सुनाई। इस मामले की सूचना एई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। परंतु उसके बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने और अपनी मांग पर अडिग रहे। उसके बाद एई ने ग्रामीणों को लिखित में तीन दिन में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। कोलारस क्षेत्र के ग्राम साखनौर, चकरा, काजीखेडी आबादी कंचनपुरा, खैराई, बड़ोता, चक्क, पिपरौदा सहित लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीण आज चंदौरिया पावर हाउस पर जा पहुंचे। एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने बिजली विभाग के फीडर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस मामले की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी एई सम्सरजा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि उसने गांव में पिछले 22 दिन से हालात खराब है। 22 दिन में महज 22 घंटे भी ग्रामीणों को बिजली नहीं मिली है। जिसके चलते उनकी फसल सूखने की कगार पर आ गई है। इसपर एई ने तत्काल इन क्षेत्रो का रजिस्टर मंगाया तो उसमें अंकित मिला कि इस क्षेत्र में लगातार 10 घंटे प्रतिदिन बिजली दी जा रही है। लाइनमैन कल्लू प्रजापति को बुलाया। जब लाईनमैन से जानकारी चाही तो सामने आया कि उक्त क्षेत्र में लोड अधिक बढ गया है। जिसके चलते यहां लगातार तार टूट रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों को लाइट नहीं मिल पा रही। परंतु रजिस्टर की एन्ट्री में पूरी लाईट देने के उल्लेख को देखते हुए ग्रामीण फिर से भड़क गए।
बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने किया पावर हाउस का घेराब, अधिकारियो को सुनाई खरी खोटी | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment