
शहर के हनुमान मंदिरों पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
शिवपुरी-शहर में आज हनुमान जयंंती बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। हनुमान जयंती को लेकर एक ओर जहां हनुमान भक्तों में पूजा-अर्चना को लेकर होड़ मची हुई है तो वहीं शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर धार्मिक आयोजन, अनुष्ठान, भण्डारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन भी किया जाएगा। शहर के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत लक्ष्मणदास त्यागी महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के अवसर पर छप्पन भोग, फूल बंगला, सुन्दर काण्ड एवं भण्डारे का आयेाजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में आने वाले धर्मप्रेमीजनों के लिए प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार भी हनुमान जयंती पर किया जाएगा। श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर के महंत गिरिराज जी महाराज एवं डॉ.गिरीश जी महाराज ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही श्रीबांकड़े सरकार के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को विशेष श्रीहनुमान दर्शन, भोग, छप्पनभोग, फूल बंग्ला व कथा आयोजन सहित भण्डारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। श्रीबड़े हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास महाराज के सानिध्य में ए.एस.ग्रुप के संचालक अवधेश शिवहरे द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर में श्रीबड़े हनुमान जी का विशेष पूजन-श्रृंगार एवं सुन्दरकाण्ड पाठ का आयेाजन किया जाएगा एवं समापन पर विशाल भण्डारे में आसपास के हजारों लोग भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करेंगें। इसी प्रकार श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर, श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर, श्रीबालाजी धाम हनुमान मंदिर, श्रीचिंताहरण हनुमान मंदिर, श्री पाताली हनुमान मंदिर आदि सहित शहर के विभिन्न मंदिरों पर हनुमान जयंती को लेकर विशेष तैयारियां एवं मंदिर में सजावट की गई है जहां आज श्रद्धा का सैलाब श्रद्धालुओं के रूप में उमड़ेगा और विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान एवं भण्डारों में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।
श्री टेकरी सरकार पर मनेगा श्रीहनुमान जन्म महोत्सव
श्री रामजन्म, हनुमान जन्म, भजन संध्या व अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ जन्मोत्सव
शिवपुरी/पिछोर -टेकरी सरकार की नगरी कही जाने वाले पिछोर में प्रतिवर्श की भांति इस वर्श भी श्री हनुमान जयंती टेकरी सरकार महोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्शोल्लास के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। इस क्रम में चलने वाले बारह दिवसीय समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रख्यात संत षिरोमणी प्रेमभूशण जी के श्री मुखारविंद से श्री रामकथा के भव्य कार्यक्रम के अलावा भजन संध्या व अन्य कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं। जिसके तारतम्य में जानकारी देते हुये टेकरी सरकार समिति संचालक वीरेन्द्र पाठक ने बताया कि इस वर्श आयोजित होने वाले समारेाह के दौरान राश्ट्रीय प्रख्यात संत श्री प्रेमभूशण जी महाराज अयोध्या धाम के श्री मुखारविंद से दिब्य श्री रामकथा का रसपान 17 अप्रेल से प्रारंभ हो चुबा है जो 25 अप्रेल तक भक्त बृन्दों को कराया जावेगा। वहीं 13 अप्रेल को श्री राम जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके दौरान भजन संध्या का आनंद लाभ भक्तगणों ने लिया। वहीं समारोह के विषेश आयोजन श्री हनुमान जयंती महोत्सव को 19 तारीख को आज मनाया जावेगा। जिसमें श्री टेकरी सरकार धाम पर श्रीरामदूत हनुमान जी महाराज का दिव्य श्रंगार दर्षन, मंदिर साज सज्जा, आतिषवाजी, महाआरती, प्रसाद वितरण, भजन संध्या, आदि कार्यक्रमों की श्रंखला में भक्तगण सरावोर रहेंगे।






Be First to Comment