Press "Enter" to skip to content

पत्नी से बोला-मरने जा रहा हूं और ट्रेन के आगे आकर दे दी जान / Shivpuri news

शिवपुरी/ शराब के नशे में झगड़ा करने के बाद युवक ने पत्नी से
कहा कि वह मरने जा रहा है। कुछ दूरी पर मौजूद रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और
ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

श्रीलाल
(30) पुत्र चरनू जाटव निवासी खतौरा ने रविवार की रात 10 बजे
ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। रात 12 बजे लुकवासा
पुलिस चौकी पर सूचना मिली। दरअसल मौत से पहले मृतक के सालों ने डायल 100 पर
श्रीलाल के लापता होने की सूचना दी थी। एएसआई रंगलाल मेहर ने बताया कि
परिजन ने पुलिस चौकी आकर भी श्रीलाल के कहीं चले जाने के बारे में बताया
था, लेकिन कुछ देर बाद लुकवासा के पास ट्रैक पर किसी की लाश पड़ी होने की
सूचना लगी।

मौके पर पहुंचे तो श्रीलाल निकला।
श्रीलाल दो-तीन महीने से खरई में अपनी ससुराल आकर रह रहा था। रात में शराब
के नशे में पत्नी से झगड़ा हो गया और नशे की हालत में ट्रेन के आगे आकर जान
दे दी। पुलिस ने सोमवार की सुबह पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!