प्रकाशक एवं मुद्रण तथा केबल टीव्ही संचालकों का प्रशिक्षण कल | Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत प्रचार-प्रसार हेतु प्रकाशित किए जाने वाले पोस्टरों, पेम्पलेटों के प्रकाशन एवं मुद्रण तथा केबल टी.व्ही. पर विज्ञापनों के प्रसारण के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने हेतु 19 अप्रैल 2019 को अपराह्न 04 बजे जिले के मुद्रणालय एवं केबल टीव्ही संचालकों का प्रशिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।