Press "Enter" to skip to content

अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News


शिवपुरी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त पी.नरहरि को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कोड़े (शिवपुरी) के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। उनके साथ मौजूद मप्र प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण धौलपुरे , प्रदेश कारवां का अध्यक्ष सुजीत सांगते, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल खरे, प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश सलाहकार मंडल के अध्यक्ष उमेश झा, भोपाल के जिलाध्यक्ष आकाश खरे, एवं भोपाल कार्यकारिणी के प्रमुख कमल घेघट, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कोड़े ने बताया कि रिवर सीवर टैंक में हो रही दुर्घटना एवं मृत्यु तथा सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए और उन्हें भी वेतन भत्ते जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं भोपाल में एक बैठक के माध्यम से नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त पी. नरहरि को को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया और उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आपके कार्यों को पूर्ण किया जाएगा और आयुक्त पी. नरहरि ने पत्र को स्वीकार किया। प्रदेश सुधीर कोड़े का कहना था कि जल्द से जल्द सफ़ाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए उन्होंने बताया सफाई का कार्य कोई नहीं करता और इतनी खतरनाक गैस के चेंबर में वह उतरते हैं और उसकी सफाई करते अचानक उनकी मृत्यु या दुर्घटना हो जाती है तो सरकार को उन्हें तथा उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाने चाहिए और उस घर के एक व्यक्ति को नौकरी भी देना चाहिए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!