Press "Enter" to skip to content

नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए युवा बना रहे हैं सायलेण्ड मोड शाॅर्ट फिल्म | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी की युवा पीढ़ी में पैठ बना चुके स्मैक के नशे के खिलाफ समाज का हर वर्ग विरोध की मुद्रा में आ गया है। अब शहर के कुछ जागरूक युवाआंे ने स्मैक के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक शाॅर्ट फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। यह फिल्म राजेश प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगी। 
फिल्म के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शैलेष पाराशर एवं एमडी गुर्जर ने बताया कि सायलेंट मोड नाम से बनाई जा रही इस फिल्म की शुटिंग शुरू हो गई जो 22 जुलाई तक चलेगी। फिल्म में स्मैक के दुष्परिणाम व नशे के खिलाफ समाज के भीतर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है। फिल्म का निर्देशन अर्जुन दुबे कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!