Press "Enter" to skip to content

रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन द्वारा कराया गया गरीब, निर्धनों को भोजन / Shivpuri News

शिवपुरी-व्यापार के साथ समाजसेवा के कार्येां में भी रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के द्वारा समय-समय पर सेवा गतिविधियां की जाती है। इसी क्रम में प्रति रविवार को होने वाले लॉकडाउन के हालातो में घर से बाहर भोजन की तलाश में रहने वाले गरीब, निर्धन निराश्रितों को बेबस होकर बिना भोजन के घर ना लौटना पड़े। इसे लेकर रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल सहित उनकी समस्त टीम ने मिलकर शहर के हनुमान मंदिर परिसर में बिठाकर गरीब, निर्धन और निराश्रितों को भरपेट भोजन कराया। इस सेवा कार्य के प्रति इन बेसुध लोगों ने अपनी मुस्कान के जरिए रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के सेवा कार्य के प्रति आभार जताया। इस दौरान इन गरीब, निर्धन व निराश्रितों को भोजन कराने के इस कार्य में एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल सहित आयुष गोयल, प्रदीप गोयल, अमित गोयल, टिंकल जैन, मनोज अग्रवाल, राजू हरियाणी, कपिल भाटिया आदि सदस्यों ने शहर में जगह-जगह जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। बता दें कि कोरोना काल के समय भी रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के द्वारा अनेकों सेवा कार्य किए जाते है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!