Press "Enter" to skip to content

सवाल -: फिजिकल प्रभारी अनिता मिश्रा लगातार सुर्खियों में ,क्यों नही होती कार्यवाही | Shivpuri News

सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के अंतर्गत फिजिकल थाने से हैं। जहाँ लगातार फिजिकल में पदस्त प्रभारी अनिता मिश्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पर अधिकारी कोई कदम नही उठा रहे हैं। 
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना लगातार सुर्खियों में रहा हैं। फिजिकल प्रभारी अनिता मिश्रा कई मामलों में सुर्खियों में रही हैं लेकिन इसके बाबजूद भी अधिकारी प्रभारी पर कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं। क्या कोई भी अधिकारी को उसकी गलती के लिए इतने लंबे समय का टाइम मिलता है। आम जनता के साथ तो ऐसा नही होता, पता नही अधिकारी प्रभारी अनिता मिश्रा पर इतने मेहरवान क्यों हैं।
सवाल ये उठता है कि कार्यवाही होगी भी या नही, मामला एक नही है। कई मामलों में प्रभारी अनिता मिश्रा सुर्खियों में रही है।

जुआ एवं सट्टे के केस में नोटिस मिल चुका है
फिजिकल थाने अंतर्गत कमलागंज में बड़े ही खुल्लेआम सट्टा संचालित होता हैं। जिसकी जानकारी सभी को रहती हैं। लेकिन कार्यवाही होने का नाम ही नही ले रहा था प्रशासन ,इस बात को मीडिया द्वारा जब दिखाया गया इसके बाद एसपी शिवपुरी ने तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए जब कही जाकर सट्टे बालो पर कार्यवाही हुई।
देहात थाने पर पदस्त के दौरान भी चर्चायों में आई हैं अनिता मिश्रा
फिजिकल प्रभारी अनिता मिश्रा फिजिकल थाने से पहले देहात थाने में पदस्त थी उस दौरान भी कई मामलों में अनिता मिश्रा चर्चायों में आई थीं लेनदेन के आरोप भी लगे थे। राघवेन्द्र नगर मर्डर केस में सक के आधार पर पकड़े गए इंसान की भी मौत होने के मामले में अनिता मिश्रा को देहात से फिजिकल भेजा गया था

फिजिकल थाने पर आने के बाद भी चर्चायों में बनी रहीं हैं
देहात से फिजिकल थाने में ट्रांसफर होने के बाद भी अनिता मिश्रा सुर्खियों में बनी हुई है।अभी हाल ही में महिला पत्रकार से अभद्रता की गई है। एवं बंद करने की धमकी भी दी गई हैं। लेकिन अधिकारी अनिता मिश्रा पर मेहरवानी बनाये हुए हैं। 
फिजीकल प्रभारी अनिता मिश्रा की असंवेदनशीलता से छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

पीडि़ता की शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर मामले को कर दिया था रफा-दफा
शिवपुरी में अपनी पदस्थापना के बाद से ही टीआई अनीता मिश्रा सुर्खियां बटोर रही हैं। जब वह पूर्व में देहात थाने में पदस्थ थीं तब कई बार उन पर लेनदेन के आरोप लगते रहे हैं और फिजीकल थाने में भी यही हाल है, लेकिन इसके बावजूद भी वरिष्ठ अधिकारियों की मेहरबानी मैडम पर बरकरार है। इस बार मैडम पर एक युवती और उसकी माँ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आज संजय कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती के अनुसार उसे पड़ोस में रहने वाला रवि शाक्य नामक युवक बीते एक महीने से परेशान कर रहा है जिसकी शिकायत उसने 10-12 दिन पहले फिजीकल थाने में की। युवती के अनुसार मैडम द्वारा लड़के को मौके पर बुलाया और यह कहते हुए हमें चलता कर दिया कि लड़का तो सीधरा है और लड़की में ही कोई गलती होगी। आज जब लड़की की माँ काम पर चली गई थी और लड़की नल से पानी भर रही थी तभी रवि शाक्य अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के ऊपर कमेंट्स कस रहा था। जिससे त्रस्त होकर लड़की ने आज जान देने के उद्देश्य से तेजाब का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। इस बात की जानकारी जब युवती की माँ को लगी तो वह तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंची।
इंद्रा कॉलोनी में होता है सट्टे का बड़ा कारोबार
फिजिकल थाना अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी में भी बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार चलाया जा रहा हैं खबर यहाँ तक है कि इंद्रा कॉलोनी में सट्टे के कारोबार किसी राठौर द्वारा चलाये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार थाने पर लेनदेन होने की खबर भी हैं। इसी कारण राठौर साहब पर पुलिस कार्यवाही नही कर रहीं हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!