
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बछौरा में रहने वाले एक युवक के घर पर आधा दर्जन बदमाशाें ने हमला बोल दिया। उक्त बदमाशों ने घर आकर गाली-गलौंज की, पत्थर फेंक और हवाई फायर भी किए। युवक ग्वालियर नंबर लिखी गाड़ी से आए थे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार करनसिंह ने बताया कि 17 मार्च को रात के समय वह अपने घर बछौरा में था। तभी दरवाजे में किसी ने पत्थर मारे तो मैंने बाहर जाकर देखा तो एक सफेद कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 7456 में से विकास, हितेष, गणेश करण, गोलू करण, आकाश करण एवं अंशूल धाकड़ आए और घर में घुसकर डंडों से मारपीट की एवं मेरी बाइक तोड़ दी। उक्त लोगों के पास 12 बोर का कट्टा भी था जिससे उन्होंने हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गया। घटना के बाद युवक थाने पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।




