Press "Enter" to skip to content

एडीएम और उनके बेटे सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी एडीएम और उनके पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ दो अन्य की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो कोरोना अपडेट जारी किया उसमें 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले है। यह आंकड़ा जिले में 8 फरवरी के बाद दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक इंदौर से शिवपुरी लौटे विपिन बालौदिया और एडीएम आरएस बालोदिया को खांसी बुखार होने पर परीक्षण कराया तो वह कोरोना पॉजीटिव निकले।

कुल मिलाकर एक महीने बाद जिले में एक साथ 4 कोरोना पॉजीटिव मरीज निकले हैं। तीसरा जो केस सामने आया है उसमें एक युवा को कोरोना निकला है। यह ग्वालियर से अपने घर वापस लौटा है। जो चौथा केस कोरोना का है उसमें मरीज ने अपने टेस्ट रिपोर्ट में जो मोबाइल नंबर फीड कराया है वह गलत है। इसलिए वह संपर्क में नहीं हो पा रहा। कुल मिलाकर जिले में एक साथ पहली बार मार्च माह में 4 केस निकले है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!