Press "Enter" to skip to content

घर में रूके मेहमान ने विधवा को पटे से मार-मारकर किया मरणासन्न हालत गंभीर, कारण नहीं हो सका स्पष्ट | Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला के ग्राम सलैया में एक विधवा महिला के साथ उसके घर पर आए मेहमान ने रात्रि के समय उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने किस कारण से महिला पर जानलेवा हमला किया। क्योंकि घटना के बाद से महिला बेहोशी की हालत में है और वह कुछ भी बोलने में असमर्थ है। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जब महिला होश में नहीं आएगी तब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार दयावती पत्नि पर्वत लोधी निवासी सलैया के यहां बीते रोज एक आरोपी कमलसिंह लोधी निवासी टोडापिछोर आया था जहां आरोपी रात्रि विश्राम के लिए पीडि़ता के घर रूक गया और वह रात्रि में खाना खाकर सो गया। इसी दौरान आधी रात को दयावती के चीखने की आवाज घर के आंगन में सो रहे उसके जेठ तोरन पुत्र संतू लोधी को आई जिसने कमरे में अंदर जाकर देखा तो आरोपी कमल लोधी हाथ में पटा लेकर दयावती के सिर पर प्रहार कर रहा था और दयावती खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थी।  तोरन सिंह के आने पर आरोपी मौके पर पटा फेंककर भाग निकला। घटना के बाद तोरन ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आई और दयावती को लेकर अस्पताल पहुंची जहां से उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। हांलाकि घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि या तो आरोपी लूटपाट की घटना को अंजाम देने या महिला के साथ अनैतिक कार्य करने के प्रयास में था। फिलहाल पुलिस महिला के होश में आने की प्रतिक्षा कर रही है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!