Press "Enter" to skip to content

असहमति के बाद भी खड़ा हो गया टावर, एस.डी.एम. के आदेश की हुई अव्हेलना / Shivpuri News

सीएमओ और कम्पनी के मैनेजर की मिली भगत से लगा अबैधानिक टावर

पिछोर।
नगर के वार्ड नं. 10 कुजरयाना मोहल्ला में एयरटेल कम्पनी के टावर लगने की
सूचना मिलते ही लोगों ने विरोध किया, एसडीएम के स्थगन आदेश के बाद भी सीएमओ
और कम्पनी के मेनेजर की मिलीभगत से खड़ा हो गया टावर, लोगों ने जताई
नाराजगी। 

जानकारी अनुसार वार्ड नं. 10 कुजरयाना मोहल्ला में शिवकुमार
तिवारी द्वारा एयरटेल कम्पनी का टावर लगवाया जा रहा है, जबकि रिहायशी बस्ती
से टावर की दूरी 35 मीटर होना चाहिए, टावर लगने की शुरूआत में ही राजाराम
गुप्ता, मुन्ना खाॅन सहित मोहल्लेवासियों ने विरोध कराना शुरू कर दिया जिस
पर एसडीएम श्री चैकेकर से स्थगन आदेश जारी कर थाना पिछोर तथा नगर परिषद में
पत्र भेजा किन्तु जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते टावर बन कर खड़ा हो गया।
शिवकुमार तिवारी द्वारा रास्ते पर ही बालकनी बनाने का कार्य किया जा रहा
है, जिससे आम रास्ता सकरा हो रहा है शिकायत संबंधित मुख्य नगर पालिका
अधिकारी से भी की गई किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
 
बस्तीबालों की शिकायत पर सीएमओ ने नहीं ध्यान
टावर
लगने की शुरूआत में ही बस्तीवालों ने एस.डी.एम. चैकीकर तथा मुख्य नगर
पालिका अधिकारी राघवेन्द्र पालिया से शिकायत की किन्तु कम्पनी मैनेजर से
मिली भगत तक शिवकुमार तिवारी ने टावर के लिए भूमि किराये पर दे दी,
मोहल्लेवासी उक्त प्रकरण को सक्षम न्यायालय में ले जाने की तैयारी कर रहे
है।
 
टावर लगन से होगा रेडिएशन का खतरा
घनी बस्ती के
बीचो-बीच मोवाईल टावर लगने से उससे निकलने वाले माइक्रो रेडिएशन का खतरा हो
सकता है जिसका मोहल्लेवासियों को डर सता रहा है, लोगों का आरोप है कि
जिम्मेदार अधिकारियो ने विधि विपरीत टावर खड़ा कर दिया जिसे शीघ्र ही हटना
चाहिए।
 
खानापूर्ति के लिए बनाया नोटिस
एसडीएम के
स्थगन आदेश के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने महज खानापूर्ति कर नोटिस तो
जारी किया किन्तु संबंधित को जारी ही नहीं किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!