
डंपर पुलिया से टकराकर पलटा
शिवपुरी। अवैध रेत ले जा रहे डंपर को कल पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिसे घटनास्थल से थाने पहुंचाने ेके लिए टीआई ने एक सिपाही को डंपर में बैठाकर थाने रवाना किया, लेकिन रास्ते में डंपर चालक ने पुलिस से बचने के लिए चलते डंपर से छलांग लगा दी जिससे डंपर बिना चालक के बहकने लगा जिससे डंपर में बैठे सिपाही के हाथ पैर फूल गए और वह भी अपनी जान बचाने के लिए चलते डंपर से कूद गया। इसके बाद डंपर एक पुलिया से टकराकर पलट गया। इस मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नरवर थाना प्रभारी रवि कुमार मांझी ने भ्रमण के दौरान गनियार खदान से रेत भरकर आ रहे एक डंपर को पकड़ लिया जिसकी रॉयल्टी मांगी गई तो चालक ने रॉयल्टी न होने की बात कही तो श्री मांझी ने डंपर को थाने रखने के लिए कहा और अपने साथ मौजूद सिपाही अजय बाथम को डंपर में बैठाकर थाने जाने के लिए कहा। डंपर चालक डंपर को चलाकर थाने की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान सिंकदरापुर पुलिया के पास डंपर चालक ने चलते डंपर से छलांग लगा दी और वहां से भाग गया। ड्रायवर के कूदने के साथ ही डंपर अनियंत्रित होने लगा जिससे सिपाही अजय बाथम घबरा गया और उसने भी अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी।






Be First to Comment