Press "Enter" to skip to content

ऑटो चालकों ने रैली निकालकर शहर की जनता को किया नशे के खिलाफ जागरूक देखें वीडियो | Shivpuri News


शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में आज ऑटो चालकों ने रैली निकालकर शहर भर में जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस प्रशासन द्वारा आज ऑटो की शहर भर में रैली निकालकर जनता को नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने रैली से पूर्ब जनता को संदेश दिया कि नशे से दूर रहना चाहिए एवं अबैध मादक जो पदार्थ हैं। उन्हें शिवपुरी से दूर करेंगे सभी युबाओ के साथ मिलकर एवं शिवपुरी में जो यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने जो ऑटो पर यूनिक कोड की पहल की थी उसकी भी तारीफ की ,ऑटो ओर यूनिक कोड से सभी ऑटो चालकों की जानकारी थाने पर मौजूद रहती हैं। एवं ऑटो यूनियन को धन्यबाद दिया। मीडिया के लिए भी एसपी ने कहा कि मीडिया का भी बहुत योगदान हैं। जो कवरेज कर समस्त लोगों को अबगत कराते हैं। इसके बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुवात की।
रैली का मार्ग ये रहा पोलोग्राउंड से अस्पताल रोड , कोतवाली रोड, न्यू ब्लॉक , माधव चोक , गुरुद्वारा, नीलगर चौराहा , सुभाष चौक ,कालीमाता मंदिर, झांसी तिराहा से वापस पोलोग्राउंड पर समापन।
इस अबसर पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर ,कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव, देहात थाना टीआई राकेश गुप्ता, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ,सूबेदार नीतू अवस्थी मौजूद रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!