Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले सांसद प्रतिनिधि सोलंकी | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आज सांसद प्रतिनिधि रामकिशन सोलंकी ने मप्र सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट से शिवपुरी स्थित बॉम्बे कोठी पर मुलाकात की। सांसद प्रतिनिधि श्री सोलंकी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत मेडीकल कॉलेज के डॉक्टर अपनी ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। जबकि मेडीकल कॉलेज की डॉ. डीन भी उन्हें ड्यूटी करने की हिदायत दे चुकी हैं इसके बावजूद भी मेडीकल कॉलेज के उक्त चार डॉक्टर अपने कर्तव्य में लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांसद प्रतिनिधि श्री सोलंकी को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!