Press "Enter" to skip to content

घर बैठे तनाव मुक्त रहने के लिए आनलाईन अल्पविराम शिविर कल से | Shivpuri News

शिवपुरी। मप्र शासन अध्यात्म विभाग, आनंद संस्थान द्वारा लाॅकडाउन अवधि में घर बैठे तनाव मुक्त तथा इस महामारी से स्वयं में सकारात्मक भाव जगाने राज्य आनन्द संस्थान के डेढ़-डेढ़ घंटे की अवधि के लिए ऑनलाइन अल्पविराम शिविर प्रदेश सहित शिवपुरी जिले से भी प्रारंभ किए गए है। आनलाईन शिविर के पंजीयन  पूर्णतः निःशुल्क है।
राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग के टीम मास्टर ट्रेनर ने बताया कि आनलाइन अल्पविराम प्रथम शिविर 22 से 27 मई, दूसरा शिविर 23 से 28 मई, तीसरा शिविर 24 से 29 मई, चौथा शिविर 25 से 30 मई, पांचवां शिविर 26 से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। उक्त सभी शिविर छः दिवस के लिए डेढ़ घंटे के होंगे। कोई भी शासकीय, अशासकीय व्यक्ति पंजीयन कर अपनी सुविधा अनुसार कोई एक शिविर का लाभ ले सकते हैं। राज्य आनंद संस्थान द्वारा इस अवधि में एक विशेष प्रकार से कार्यक्रम तैयार किया है। जिसके प्रथम एवं द्वितीय शिविरों का अच्छा फीडबैक रहा है, ये तीसरा चरण है। कोई भी नागरिक  www.anandsansthanmp.in लिंक पर पंजीयन कर सकते हैं या इस नंबर 7723929667 पर संपर्क कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!