Press "Enter" to skip to content

स्वच्छ भारत अभियान: छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में अध्ययनरत बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया! इस कार्यक्रम में प्रो गजेंद्र सक्सेना एवं प्रो. हरीश अंब प्रो नवल किशोर कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस प्रो केदार श्रीवास का विशेष सहयोग रहा! इस अवसर पर डॉ रामजी दास राठौर सहायक कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस इकाई दो ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमें अपने जीवन में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए ! हम कहीं पर भी हो’ हमारे आस-पास का वातावरण हमेशा स्वच्छ होना चाहिए !इस तरह हम समाज में गंदगी के कारण बढ़ती हुई बीमारियों पर नियंत्रण कर सकते हैं! हमें ना केवल आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए बल्कि हमें अपनी वैचारिक शुद्धता का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि हमारे स्वच्छ विचार ही एक बेहतर समाज का निर्माण करते हैं!

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!