
अजयराज सक्सेना नरवर शिवपुरी। खबर जिले के नरवर ब्लॉक से हैं। जहाँ हर रोज़ अबैध रेत का उत्खन्न हो रहा हैं। लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नही रेंग रही हैं। कार्यवाही को दिखाने के लिए निरीक्षण कर लिया जाता हैं। एवं मामले को शांत कर दिया जाता हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरवर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में एक भाजपा विधायक एवं प्रशासन की सांठगांठ से अवैध उत्खनन बहुत जोरों पर जारी है जिसमें नरवर के किशनपुर, कठेंगरा, थरखेड़ा आदि स्थानों पर रात होते ही खनन माफिया नदी एवं नालों का सीना चीरना चालू कर देते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक भाजपा विधायक के दर्जनों डंफरो एवं खनन माफियाओं द्वारा रातों रात बड़ी मात्रा में रेत की तस्करी की जाती है। पिछले कुछ दिन पूर्व एक दैनिक समाचार पत्र की टीम द्वारा कठेंगरा खदान पर मौके पर जाकर अवैध उत्खनन को देखा गया एवं खबर भी प्रकाशित की गई लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी प्रशासन ने वहां उत्खनन कर रहे। मशीन को पूर्व में ही सूचना दे दी जिससे वहां से भाग गई और पकड़ी न जा सकी लेकिन अचंभे की बात तो यह है कि मशीन वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन एवं रात अवैध उत्खनन किए जा रहे हैं लेकिन प्रशासन कोई अवैध उत्खनन नहीं दिखता बताया तो यह जा रहा है कि इसमें में भाजपा विधायक के साथ साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस के सक्षम अधिकारी भी शामिल हैं और इस अवैध उत्खनन को बढ़ावा दे रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह दोनों के भारी विरोध के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही और वह निरंतर अवैध उत्खनन में लिप्त है






Be First to Comment