Press "Enter" to skip to content

सिकंदरा बैरियर पर हो रही अवैध वसूली नहीं लगा पा रहे लगाम | Shivpuri News

आखिर गुण्डों के आगे नतमस्तक क्यों है जिम्मेदार?

सुनील रजक शिवपुरी। इन दिनों नई सरकार के सत्ता में आने से अधिकारी और कर्मचारी जनता को लूटने में कोई कोर कसर छोड रहे है। जिसका जीता जागता उदाहरण जिले के सिकंदरा बैरियर का है। जहां सरेआम प्रायवेट कटर प्रशासन की नाक के नीचे लोगों से रूपए बसूलने में लगे हुए है। हांलाकि इस बैरियर पर परिवहन विभाग की और से कर्मचारीयों को तैनात किया गया है। परंतु उक्त कर्मचारियों ने इस बैरियर को ही स्थानीय कुछ गुण्डों और नेताओं को ठेंके पर दे दिया है। 
जानकारी के अनुसार जिले के झांसी और मध्यप्रदेश की की सीमा पर आरटीओ द्वारा निर्धारित सिकंदरा बैरियर पर इन दिनों जमकर लूटपाट की जा रही है। यहां ट्रक चालकों से स्थानीय प्रायवेट कटर अवैध वसूली करते है। जब ट्रक चालक वसूली देने से मना करते है तो उक्त कटर लोगों के साथ मारपीट करने से भी परेज नहीं करते है। इस मारपीट से भयभीत होकर यह ट्रक चालक वसूली देकर चलते बनते है। ऐसा नहीं है कि इस मामले की भनक कर्ताधर्ताओं को नहीं है। अपितु इस वसूली का बटौना नीचे से लेकर उपर तक पहुंचता है। सिकंदरा में एकीकृत जाँच चोकी को पिछले लंबे समय से गुण्डा तत्वों ने अघोषित रूप से कब्जा रखा है बताया जाता है यहां अवैध वसूली के लिए रखे प्राईवेट गुडो द्वारा कार्यवाही का झूटा डर दिखाकर कागजो को जप्त करने कि धमकी देकर अवैध वसूली कि जा रहा है। इससे न केवल राजस्व को हानि पहुंच रही है। बल्कि बैरियर पर लूटपाट का माहौल निर्मित कर रखा था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!