Press "Enter" to skip to content

छर्च थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने गुलाब देकर किया यातायात के प्रति जागरूक | Shivpuri News

 
बैराड़। छर्च थाना क्षेत्र के शिवपुरी-श्योपुर घमेला तिराहे पर मंगलवार दोहपर 2 बजे पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात के निमयों का पालन करने की समझाइश दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर से शाम 5 बजे तक सैकड़ों वाहन चालकों को समझाईश दी गई। साथ ही कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने व बाइक चालकों को हेलमेट लगाने की समझाइश दी गई। इस मौके पर एएसआई जगदीश साहू, आरक्षक रमाशंकर, सोनू जाटव सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!