Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने पांच आदतन अपराधी जिलाबदर किये | Shivpuri News

शिवपुरी।  लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रहा पी ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होने एवं विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीवद्ध होने के कारण जिले के 05 आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिलाबदर की कार्यवाही की है।
जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा जारी आदेश में मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अंतर्गत मनियर थाना कोतवाली निवासी छीतर पुत्र बुलाकी कुचबंदिया, करोंदी काॅलोनी शिवपुरी निवासी राजेश उर्फ जुड्डा पुत्र वंशीलाल जाटव, ग्राम रन्नौद जिला शिवपुरी निवासी भूरा उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र दिमान सिंह यादव, ग्राम नरौआ थाना सीहोर जिला शिवपुरी निवासी हनुमंत रावत पुत्र बालकिशन रावत, ग्राम सिरसौद जिला शिवपुरी निवासी दिनेश पुत्र कल्ला जाटव को जिलाबदर किया गया है। समस्त आदतन अपराधी शिवपुरी एवं सीमावर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना एवं दतिया जिले की सीमाओं से 15 जुलाई 2019 तक के लिए बाहर चले जाए तथा बिना पूर्व स्वीकृति के उपरोक्त जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!