शिवपुरी। इंदार, नरवर और अमोला थाना क्षेत्रों की तीन अलग अलग घटनाओं में तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिनके शव उनके घरों में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं। पुलिस ने तीनों मामले में मर्ग की कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है। पहली घटना ग्राम मड़वासा में घटित हुई। जहां बीते रोज एक 24 वर्षीय युवक मनोज पुत्र हरिराम जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव उसके कमरे में रस्सी पर लटका हुआ परिजनों को दिखा जिस पर उन्होंनेे तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर पीएम के लिए भिजवा दिया। दूसरी घटना नरवर के ग्राम साबोली में घटित हुई जिसमें नरेंद्र पुत्र कल्याण सोलंकी ने फांसी लगा ली। तीसरी घटना अमोला के ग्राम धरखेड़ा में घटी जहां राजू पुत्र सुन्दा आदिवासी ने घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। तीनों मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतकों ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है।



