Press "Enter" to skip to content

भैंस का सींग लगने से युवक की मौत | Shivpuri News


शिवपुरी। भौंती के ग्राम हरपुरा में पारोंच नदी के पास भैंस चरा रहे एक युवक सचिन पुत्र चंदन लोधी निवासी इमलिया को भैंस ने सींग मारकर घायल कर दिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सचिन लोधी कल सुबह भैंसों को चराने पारोंच नदी के पास गया था जिस समय भैंसे चारा खा रही थी उसी समय एक भैंस चारा खाते खाते सचिन के पास आ गई जहां अचानक उसने सचिन के पेट में अपना सींग घुसा दिया। जिससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देखकर उसके अन्य साथी वहां आ गए और उसे भौंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां सचिन ने इलाज के  दौरान दम तोड़ दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!