Press "Enter" to skip to content

मोंटू तोमर की कैंटीन में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, हुई धुनाई | Shivpuri News

शिवपुरी। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित तोमर कैंटीन से कैंटीन संचालक की अनुपस्थिति में एक चोर ने वहां रखे गल्ले से रूपए निकाल लिए जिसे वहां मौजूद अन्य लोगों ने देख लिया तो उसे चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  भादवि की धारा 380, 511 के तहत कायमी कर ली।
जानकारी के अनुसार तोमर कैंटीन के नाम से नगरपालिका कार्यालय के सामने फरियादी पुत्र महावीर सिंह तोमर निवासी राजेंद्र मेमोरियल स्कूल के पास नबाब साहब रोड़ दुकान संचालित करता है। कल शाम फरियादी का भाई संदीप तोमर कैंटीन पर बैठा था और जब वह लघुशंका के लिए दुकान से निकलकर बाहर गया तभी एक आरोपी अभिनंदन पुत्र पदम विलास जैन निवासी गांधी कॉलोनी छब्बर स्कूल के सामने वहां आया और उसने कैंटीन में रखे गल्ले से 1500 रूपए निकाल लिए जिसे वहां मौजूद मोनू नामक युवक ने देख लिया और फरियादी प्रदीप और उसके भाई संदीप को जानकारी दी। जिन्होंने चोर को चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। बाद में फरियादी ने मौके पर पुलिस को बुलाया और चोर को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर की जेब से चुराए हुए रूपए भी बरामद कर लिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!