शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कोलारस मंडल की कार्यकर्ता बैठक कल शनिवार को दोपहर 12 बजे खेमरिया का बगीचा मेला ग्राउण्ड में आयोजित की जाएगी। जिसमें गुना शिवपुरी लोकसभा के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, मंडल प्रभारी रामेश्वर बिंदल रामू उपस्थित रहेेंगे। बैठक कोलारस मंडल के अध्यक्ष विपिन खेमरिया की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी। बैठक में गुना शिवपुरी लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विपिन खेमरिया ने कल आहूत होने वाली बैठक में भाजपा के मंडल में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व राज्यमंत्री निगम मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चोंं के जिला पदाधिकरी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, सेक्टर प्रभारी, सहप्रभारी, ग्राम केंद्रों के पालक, संयोजक, बूथ संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं जनप्रतिनिधि, कोलारस मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल मोर्चों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है।



