
शिवपुरी। सर्किल जेल शिवपुरी में पदस्थ दो प्रहरियों को जेलर ने तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री के साथ पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जेल प्रबंधन को कई दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी कि जेल के अंदर स्टाफ द्वारा कैदियों को प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाई जा रही है, लेकिन स्टाफकर्मी पकड़ में नहीं आ पा रहे थे। आज जेलर ने दो प्रहरी अभिषेक पालिया और रामसिंह शाक्य की गेट की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभिषेक पालिया के कब्जे से पाँच सिगरेट, रायश्री के दो गुटखा और एक लाइटर बरामद हुआ जबकि रामसिंह शाक्य के कब्जे से दो बंडल शेर के जब्त हुए। जेलर ने तुरंत ही मौके पर पंचनामा बनवाकर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही को अंजाम दिया। यहां बता दें जेलर द्वारा जेल के अंदर गुटखा, पाउच, बीडी जैसी प्रतिबंधित सामग्री पर कड़ी नजर रखी जाती है। पूर्व में कई प्रशासनिक अधिकारी जेल का औचक निरीक्षक कर चुके हैं, लेकिन उन्हें भी कभी अनियमितताएं नहीं मिली। वह भी चाक चौबंद व्यवस्थाओं को देखकर जेलर की कार्यशैली की तारीफ कर चुके हैं।






Be First to Comment