Press "Enter" to skip to content

किशोरियों ने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागने का बनाया प्लान, भागने से पहले ही दबोचा पुलिस ने, दो आरोपित भी पकड़ेे | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत फतेेहपुर में रहने वाली दोे किशोरियों ने अपने साथी मित्र के साथ भागने का प्लान बनाया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से दोनों किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया और दो आरोपितों को भी पकड़ा है। 
पुलिस को 20 मई को फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाले किशोरियों के परिजनों ने बताया कि उनकी दो नाबालिग बच्चियां लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खेमरिया ने तत्काल एसपी राजेशसिंह को अवगत कराया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में खोजबीन शुरू और दोनों किशोरियों को बुधवार रात 11 बजे कोलारस से बरामद कर लिया साथ ही दो आरोपित सौरभ सोनी और पंकज तिवारी भी पकड़ा जिनके साथ किशोरियों ने भागने का प्लान बनाया।
पहले किशोरियों को कोलारस छोड़कर आया, फिर परिजनों के साथ मिलकर तलाशने का नाटक किया
ऐसा बताया जा रहा है कि सौरभ सोनी शिवपुरी से पहलेे किशोरियों को कार से अपने साथ ले गया और अपने मित्र पंकज तिवारी के यहां छोड़ कर वापस शिवपुरी आ गया। शिवपुरी आकर गायब हुई किशोरियों के परिजनों के साथ ढूढने का नाटक करता रहा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामले का कुछ ही घंटों में पटाक्षेप हो गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!