Press "Enter" to skip to content

देशी कट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा देशी कट्टे के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना करैरा द्वारा अवैध हथियारों के साथ 1 आरोपी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक राकेश शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गधाई तिराहा करैरा में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के मिला, आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुनीम उर्फ कल्लू उर्फ प्रतिपाल पुत्र नारायण सिंह रावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना करैरा का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!