Press "Enter" to skip to content

सेवा सप्ताह के तहत लायनेस साउथ ने दिया जरूरतमंदों को घरेलू राशन / Shivpuri News

कोरोना काल में सामूहिक ना होकर घर-घर मनाया जा रहा लायनेस क्लब का सेवा सप्ताह
शिवपुरी। कोरेाना काल के इस दौर में मानव सेवा कार्य करने में लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ एक से बढ़ कर एक नायाब तरीके खोजकर जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य लगातार कर रही है। यही कारण है कि भले ही इस बार कोरोना काल के चलते सामूहिक सेवा सप्ताह लायन्स व लायनेस साउथ नहीं मना रहे हों बाबजूद इसके संक्षिप्त सेवा सप्ताह के रूप में आज भी लायन्स व लायनेस जरूरतमंदों की सेवा कार्य निरंतर किए जा रहा है। 
इसी क्रम में लायनेस क्लब साउथ की अध्यक्ष सीमा गोयल, सचिव  प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी ने एरिया ऑफिसर रूचि जैन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवा की। जिसके तहत समस्त लायनेस क्लब साउथ की महिलाओं ने अपने घर में कामकाज करने वाली घरेलू महिलाओं व पुरूषों को घरेलू राशन की किट नि:शुल्क प्रदाय की  यहां बता दें कि कोरोना काल में लायन्स व लायनेस क्लब साउथ द्वारा इस बार संक्षिप्त सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत अब घर-घर भी सेवा कार्य किए जा रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!