शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अनुग्रह पी ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होने एवं विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीवद्ध होने के कारण जिले के 5 आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर प्रत्येक सप्ताह दो दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी अनुग्रह पी द्वारा जारी आदेश में मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत ग्राम पराई की पौर थाना कोलारस निवासी राजेश उर्फ कंटर पुत्र रामजीलाल जाटवए ग्राम मल्हावनी थाना पिछोर निवासी मिहीलाल पुत्र रजुआ लोधी, ग्राम नयागांव थाना पोहरी निवासी पवन पुत्र प्रहलाद धाकड़, ग्राम कालीपहाड़ी थाना करैरा निवासी अखलेश पुत्र गिरवर सिंह तथा कमलागंज घोसीपुरा शिवपुरी थाना कोतवाली निवासी सुनील उर्फ टक्के पुत्र श्याम लाल जाटव को 31 जुलाई 2019 तक की अवधि के लिए शिवपुरी जिले के संबंधित पुलिस थानों में प्रत्येक सप्ताह के दो दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए है।




