Press "Enter" to skip to content

लापरवाही : ऑपरेशन से जन्मे नवजात बच्चे का हाथ तीन जगह से टूटा, चढ़ाया प्लास्टर | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में लापरवाही के मामले थमने का नाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  गुरुवार को एक और लापरवाही सामने आई ऑपरेशन से जन्मे नवजात शिशु का हाथ टूट गया और टूटने पर परिजनों ने स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया है। अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहा है। 
जानकारी के अनुसार राखी 19 साल पत्नी राजेश यादव निवासी इंदार को प्रसब के लिए कोलारस सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया यहां से राखी को जिला चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया और उनका कहना है कि वार्ड में भर्ती के दौरान नर्स को बुलाया बच्चे को लिटाया तो बच्चे का दाहिना हाथ टेड़ा सा। नज़र आया इसके बाद डॉ को दिखाया तो डॉ ने एक्सरे के लिए पर्ची लीख दी जिसके बाद बच्चे का दाहिने हाथ की ऊपर की हड्डी टूटी निकली जिसके पश्चात डॉ ओपी शर्मा ने बच्चे के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया। वहीं बच्चे के नाना मेहरवान सिंह का कहना हैं कि अस्पताल में ही बच्चे सुरक्षित नही हैं तो घर पर ही प्रसब करा लेंगे। हालांकि बच्चे का हाथ किसने तोड़ा ये कोई नही बता रहा हैं। सूत्रों की माने तो ऑपरेशन के दौरान ही लापरवाही हुई हैं जिसके चलते हाथ टूट गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!