Press "Enter" to skip to content

तीन सालों से बिना मान्यता के चल रहे किड्जी स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ | Shivpuri News


शिक्षा के नाम पर माफिया कर रहे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

शिवपुरी। जिले में बड़ी संख्या में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर शिक्षा विभाग का कोई शिकंजा नहीं है। बेशक शिक्षा विभाग को जिले में चल रहे दर्जनों फर्जी स्कूलों के बारे में जानकारी तो है, लेकिन वह जानबूझकर अंजान बना हुआ है। बिना मान्यता वाले इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर अमूमन शिक्षा विभाग सिर्फ लीपापोती कर अपना पल्ला झाड़ लेता है। इनको ना तो इन विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों के भविष्य की कोई परवाह और ना ही प्रदेश सरकार की। 
ताजा मामला शिहर शहर के खिन्नी नाका रोड पर शिवम पैराडाइस होटल के पास स्थित किड्जी स्कूल का सामने आया है। उक्त स्कूल ने अपने संचालन के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब चौथी साल में प्रवेश कर लिया है। सूत्रों की मानें तो इस स्कूल के पास किसी तरह की मान्यता नहीं है, लेकिन प्रशासन की नाक के नीचे स्कूल का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। खासबात यह है कि इस स्कूल में कक्षा 4 एवं 5 में सीबीएसई के बच्चों को भी प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन इनके पास अभी तक सीबीएसई की कोई मान्यता प्राप्त नहीं है।

तमाम सुविधा एवं एक्टिविटी के नाम पर अभिभावक हो रहे गुमराह
जागरुकता के अभाव में अभिभावक भी स्कूल प्रबंधन की मीठी-मीठी और बड़ी-बड़ी बातों में आकर अपने बच्चे का भविष्य बनाने के लिए उन्हें अंधकार में धकेल रहे हैं। तमाम सुविधाएं एवं एक्टिविटी कराने एवं बच्चों को फ्रेंचाइजी केनेडियन कोर्स कराने के नाम अभिभावकों को ठगा जा रहा है। 

प्रतिबंधित सात सीटर वैन का हो रहा स्कूल में उपयोग
यहां बता दें कि शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार सात सीटर वैन को स्कूलों में पूर्वत: प्रतिबंधित कर दिया है। परिवहन विभाग द्वारा इन सात सीटर वैन का उपयोग करने के लिए कोई परमिशन नहीं दी जाएगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा खुलेआम इन प्रतिबंधित वाहनों का प्रयोग कर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इनका कहना है
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
अंगद सिंह तोमर, बीआरसीसी शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!