
चुनाबी समर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा निकाला फ्लैग मार्च
शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी श्रीमती अनुग्रह पी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोरदार तैयारी की जा रही है आज दिनांक 15.04.19 को शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुलिस बल एवं होमगार्ड जवानों द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से होकर फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च का मुख्य उद्येश्य आमजन के मन में निर्भीक होकर मतदान करने एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाया जाना रहा।
फ्लैग मार्च अस्पताल चैराहा से शुरू होकर-कोर्ट रोड़-माधव चैक-मीट मार्केट-फिजिकल रोड़ होते हुए विष्णुमंदिर रोड़-नीलघर चैराहा-गुरूद्वारा चैक-राजेश्वरी रोड होते हुए तात्या टोपे चैराहा- एमएम हाॅस्पीटल चैराहा बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च में कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा स्वयं पैदल मार्च में सम्मिलित हुए साथ ही साथ फ्लैग मार्च में एडीएम शिवपुरी श्री रंजीत सिंह बालोदिया, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर,एसडीएम शिवपुरी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया, थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, प्रभारी कण्ट्रोल रूम उनि. बिजेन्द्र सिंह राजपूत, सूबेदार गायत्री इटोरिया एवं शिवपुरी सब डिविजन के थाना कोतवाली, फिजिकल, देहात एवं पुलिस लाईन के बल सहित होमगार्ड के लगभग 150 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च किया गया।






Be First to Comment