Press "Enter" to skip to content

पोलो ग्राउंड के पास बाइक ने स्कूटी सवार तुलसी में मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोलो ग्राउंड के पास आईबी गेट के सामने पोहरी रोड पर एक स्कूटी सवार युवती में बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
तुलसी गौड़ पुत्री स्व. जगदीश गौड़ निवासी कमलागंज ने बताया कि वह एक बाइक एजेंसी पर काम करती है। शाम को काम खत्म होने के बाद वह अपने घर की ओर आ रही थी तभी आईबीगेट पोलोग्राउंड के सामने सक बाइक चालक तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए आया और स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह नीचे गिर गई और चोटिल हो गई। वहीं बाइक चालक मौके से भाग गया लेकिन उसकी बाइक क नंबर देख लिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!