शिवपुरी- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 11वीं वर्ष समाजसेवा के क्षेत्र में श्रीगणेश महोत्सव के दौरान सेवाभावी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती माया मौर्य, सचिव डॉ.कपिल मौर्य के द्वारा पृथक-पृथक पोहा, चाय एवं पानी पाउच का वितरण अनंत चर्तुदशी पर विमान देखने आने वाले जनमासन के लिए नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस दौरान इस सेवा कार्य को लेकर तैयारियां कर दी गई है जिसमें हजारों लोगों की सेवा की जाएगी। बता दें कि श्रीगणेश महोत्सव सांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनंत चर्तुदशी को मुख्य समारोह कष्टमगेट पर आयोजित किया जाता है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम शहर में उमड़ता है और अनेकों सेवाभावी संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन, चाय, पानी, मिष्ठान, पूड़ी सब्जी आदि का वितरण नि:शुल्क कर मानव सेवा का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण संस्था द्वारा अपने नियत स्थान इलाहाबाद के नजदीक टैंट लगाकर आमजन के लिए पोहा, चाय और पानी का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वालों में संस्था के अवधेश सक्सैना, आदित्य शिवपुरी, दुर्गेश गुप्ता, उम्मेद ओझा, उमेश श्रीवास्तव, रामलखन धाकड़, रशीद खान, मणिकांत शर्मा, राजू ग्वाल, लल्ला पहलवान, विजय परिहार सहित अन्य लोग शामिल रहेंगें। सभी धर्मप्रेमीजनों से बीपीएम जयहिंद की स्टॉल में रात्रि 8 बजे पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रैदास संस्था द्वारा आज पोहा, पानी व चाय का होगा नि:शुल्क वितरण | SHIVPURI NEWS
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News





Be First to Comment