सिंध जलावर्धन लाइन में छेद करके सिंचाई करने पर केस दर्ज / Shivpuri News

नपा सब इंजीनियर के आवेदन पर सतनवाड़ा पुलिस ने की कायमी
सिंध जलावर्धन योजना की मुख्य पाइप लाइन में छेद करके फसल सिंचाई करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है। नगर पालिका शिवपुरी के सब इंजीनियर ने करीब दो महीने पहले शिकायती आवेदन दिया था, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मड़ीखेड़ा बांध स्थित इंटेकवेल से सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट पर पाइप लाइन बिछी है। सकलपुर में नरवर रोड किनारे गड्‌ढे में पानी फैल रहा था। दो महीने पहले नगर पालिका के अधिकारियों ने जाकर देखा तो पाइप लाइन में छेद करके पंप रखकर फसल की सिंचाई की जा रही थी। सब इंजीनियर रामवीर शर्मा ने सतनवाड़ा थाने में शिकायती आवेदन दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को लखवीर सिंह सरकार के खिलाफ धारा 432, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार भी कर लिया है।
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर सिंचाई की जा रही थी
सकलपुर के पास एक व्यक्ति ने सिंध जलावर्धन की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। मौके पर जाकर देखा तो पंप रखकर खेत में खड़ी फसल की सिंचाई की जा रही थी। सब इंजीनियर के माध्यम से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

सचिन चौहान, एई, नगर पालिका शिवपुरी