
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की पाचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र करैरा, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर और कोलारस में निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किए जाने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का रेण्डमाइजेशन आज विधानसभावार जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कमांक 03 के तहत जिले की करैरा एवं पोहरी के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उदय प्रताप सिंह, गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद, राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले में 400 से अधिक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है।






Be First to Comment