
शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कल हुए अंधेकत्ल करने बाले तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों में एक महिला और दो लड़के हैं। महिला मृतक की पत्नी थी। पहले भी महिला दो शादी कर चुकी हैं। और ये महिला का तीसरा पति था। जिसके साथ आये दिन महिला ओर पति के बीच विवाद की स्थिती बनी रहती थी जिसके कारण आरोपी महिला ने यह सडयंत्र रचा।
विदित हो कि कल मानस भवन परिषर में एक ब्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी तलाश मौके पर कोतवाली पुलिस ने कर दी थी। शब की हालत बहुत दयनीय थी। मृतक का सिर कुचलकर एवं प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। जिसको संज्ञाम में लेते हुए एसपी निर्देशन में तुंरत थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने जाँच शुरू की एवं संदिग्ध ब्यक्तियों से पूछताछ की। एवं मृतक से जो फ़ोटो बरामद हुआ था उसकी भी जानकारी पुलिस ने खंगाली तो उक्त फ़ोटो मृतक की पत्नी का मालूम पड़ा एवं आरोपी ताराबाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
तीनों आरोपियों में कल्लू उर्फ मुबारक खान उर्फ घोड़ा पुत्र जहद खान पठान मोहल्ला उम्र 21 वर्ष संजय कालोनी,छोटू उर्फ इद्रीश पुत्र पूरन रजक 19 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी व चंपाबाई पत्नी मुकेश जाटव उम्र 35 साल निवासी लाल कॉलेज के सामने को गिरफ्तार किया।
सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. सुनील राजपूत, उनि. गीतेश शर्मा, उनि. अरविंद छारी, उनि. पूर्णिमा लाम्बे, सउनि आबिद खान, आर. भूपेन्द्र, नरेश, सलीम, सियाराम, देवेन्द्र, आर. रामजी पाराशर एवं महिला आर. अंजली राय की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment