Press "Enter" to skip to content

भाजपा के सदस्य अपने बिलों से बाहर आएंगे, मैं पांच साल आपके बीच रहता हूँ -: ज्योतिरादित्य सिंधिया | Shivpuri News

भाजपा के लोग चुनावी मोसम में आज बिलों से बाहर निकल रहे हैं लेकिन मैं तो पूरे पांच साल आपके बीच रहता हूँ दो चुनावों के। बीच का सदा आपके बीच रहता हूँ

इस क्षेत्र के पानी का विषय हो या गांवों में बिजली और सड़क का विषय हो, मेरे क्षेत्र में पगडंडी नही अब मजबूत सड़के हैं. अब बस सड़को का जाल है। जाल में मैं पिछोर का मकड़ी हूँ, जो सड़को ओर विकास का जाल बिछाता जा रहा हूँ।

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना हो, शिवपुरी के मेडिकल काजेल का विषय हो, इंजीनियरिंग कालेज की बात हो, आपके लिए स्वास्थ्य केंद की बात हो, यह सब  आप के लिए मैं लाया हूँ और आगे और भी आएगा। शिवराज सरकार ने 15 साल बिजली नहीं दी। आपको इसलिए झटका दिया आपने किसानकर्ज माफ, बिजली का बिल हाफ भाजपा का सूपड़ा साफ जो आप सबने विधानसभा चुनाव में किया है। आज किस मुंह से ये भाजपा के लोग आप से वोट मांगने आ रहे हैं, जरा हिसाब लेना इन सब झूठे भाजपाई से एक दुष्प्रचार किया जा रहा किसान कर्ज माफ़ी को लेकर। ये राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर हमारी प्रदेश सरकार का वचन है।

मप्र के हर किसान का 2 लाख रुपए तक का कर्जा हमारी सरकार ने माफ् किया है। आचार संहिता के कारण कुछ लोग बाकी हैं उनका कर्ज चुनाव बाद माफ़ किया जाएगा ये मेरी जिम्मेदारी और वचन हैं। प्राण जाए पर वचन न जाएं ये मेरा जीवन का सिद्धांत है। चुनाव का मौसम है भाजपा के प्रवासी पक्षी आएंगे। आपको बहुत बहकाएँगे लेकिन इस बार भाजपा की ज़मानत आपके इस क्षेत्र से जप्त होनी चाहिए

दिल्ली की इस किसानों और नोजवानो विरोधी मोदी सरकार और भाजपा को करारा जवाब देना हैं। ये भाजपा झूठे वायदों करने वालों की पार्टी है। जब वोट मांगने आये तो पिछले चुनाव की घोषणाओं का हिसाब जरूर ले लेना। 15 लाख,किसान को लागत का डेढ गुना मूल्य, नोजवानो को रोजगार। GS Tऔर नोटबन्दी के उत्तर जरुर लेना जो वो देंगे नही। हमारे नेता राहुल गांधी जी ने देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों के लिए न्याय  न्यूनतम आय योजना लाए हैं। परिवार की महिला प्रमुख के खाते में हर साल बहात्तर हजार रुपये आएंगे। मध्य प्रदेश की हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में राशि बढ़ाकर 51000 रुपए कर दी है। बुजुर्गों की पेंशन । पुलिसकर्मियों का अवकाश नौजवानों के लिए विवेकानंद स्वाभिमान योजना इस प्रदेश के विकास के तमाम काम हमारी सरकार कर रही है। जो आपका मत रूपी बटन मेरे लिए 12 मई को दबेगा वह सिर्फ आपका वोट नही अपितु मेरे दिल का बटन दबेगा। मै अपने इस परिवार के लिए दिन रात मेहनत करता हूँ। आज आप से वोट मांग रहा हूँ। मैं आप के लिए 5 वर्ष लगतार मेहनत करता रहूँगा। आपको 12 मई को बस एक दिन मेहनत करनी है। एक भी वोट ना छूटे, बाकी जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!