Press "Enter" to skip to content

घर में सेना का बम फटने से तीन की मौत, फायरिंग रेंज से बीन कर लाए थे कबाड़ ! Shivpuri News

    • घटनास्थल पर पुलिसबल।
    • बम में से पीतल व अन्य सामान निकालने के दौरान हुआ हादसा
    • गांव के पास ही आर्मी का फील्ड फायरिंग एरिया है, जहां लोग कबाड़ा बीनने जाते हैं 

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सोमवार सुबह सेना का बम फटने से एक वृद्ध सहित उसकी बेटी व नातीन की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे झांसी अस्पताल भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस को सेना का एक जिंदा बम भी मिला है। बम को निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं। घटना पिछौर थाना अंतर्गत यूपी बॉर्डर पर बसे ग्राम मसूड़ा की है। 
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 6:30 बजे की है। गांव के पास ही आर्मी का फील्ड फायरिंग एरिया है। यहां सेना युद्ध का अभ्यास करती है। गांव के लोग उस एरिया से कबाड़ा बीनने के लिए जाते हैं। मृतक भी बीते रोज कुछ कबाड़ा इस एरिया से बीनने गया था। बताया जा रहा है इस कबाड़ में बम भी शामिल था जो बिना चला हुआ था। यह बम आज सुबह उस समय मृतक के घर में फट गया जब वह बम में से पीतल व अन्य सामान निकाल रहा था।
मरने वालों में श्यामलाल पुत्र डनु जाटव उम्र 55 साल, सुखदेवी पत्नी सुदामा जाटव उम्र 30 साल व आशिकी पुत्री सुदामा जाटव उम्र 1 साल है। इसके अलावा फूल सिंह पुत्र रामदास जाटव निवासी ग्राम लसूडा फूल सिंह घायल है। इन्हें झांसी अस्पताल में भर्ती है।
बम की पिन निकालते समय हुई है घटना : हिम्मतपुर चौकी प्रभारी संजीव पवार का कहना है कि फील्ड फायरिंग एरिया में ग्रामीण एक जिंदा बम लेकर आ गया था। पिन निकालते ही बम फट गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!