Press "Enter" to skip to content

निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने किड्स गार्डन स्कूल में जाकर बच्चों को पोक्सो एक्ट एवं सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया | Shivpuri News

*पोक्सो एक्ट एवं सायबर अपराधों के प्रति शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा अभियान के तहत छात्र एवं छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों और स्कूलों में जाकर शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्र और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

छात्राओं के साथ बदसलूकी व छेड़खानी समेत अन्य घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत महिला महाविद्यालयों व स्कूलों में सभा के माध्यम से बालिकाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के प्रति सजगता बरते जाने के गुर बताये जा रहे हैं। दिनांक 31.10.19 को सूबे. गायत्री इटोरिया द्वारा किड्स गार्डन स्कूल शिवपुरी के लगभग 70-80 छात्र-छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया एवं सायबर अपराधों के बारें में भी जानकारी दी तथा इनसे बचने के उपाय भी बताये गये। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों एवं पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से समझाइस दी एवं बताया कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें और कुछ गलत करने वालों के बारें में अपने परिजनों को बताऐं ताकि ऐसा करेने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें।

इस अवसर पर सूबे. गायत्री इटोरिया एवं किड्स गार्डन स्कूल शिवपुरी का स्टाफ उपस्थित रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!