Press "Enter" to skip to content

दो थानों की पुलिस ने मिलकर पांच लाख के गांजे के साथ पांच आरोपियों सहित दो मोटरसाइकिल जप्त | Shivpuri News

 
पुलिस थाना अमोला व थाना सुरवाया द्वारा संयुक्त कार्यवाही
5 लाख का गांजा जप्त कर 2 मोटरसायकलों के साथ 05 आरोपियों को दबोचा
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्र्रहार अभियान के तहत थाना अमोला एवं सुरवाया द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 2 मोटरसायकल एवं 30 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 5 लाख रू का जप्त कर 05 आरोपियों को दबोचा।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति कुशवाह होटल अमोला क्रेशर के पास गांजा बेचने के लिए किसी के इंतजार में खड़े हैं जिस पर से तत्काल एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा, एसडीओपी हेडक्वार्टर श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उनि. रिपुदमन सिंह एवं थाना प्रभारी सुरवाया उनि. रविंन्द्र सिकरवार को लेकर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, संयुक्त पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो वहाॅ 5 व्याक्ति दो मोटरसायकलों के साथ खड़े दिखे, पुलिस टीम को शक होने पर जैसे ही पुलिस टीम उनकी ओर बड़ी तो वे भागने की कोशिस करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा व 2 मोटरसायकल बरामद की गई, पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम ओमप्रकाश पुत्र ग्यासीप्रसाद मिश्रा उम्र 57 साल निवासी ग्राम उदगवां थाना जिगना जिला दतिया, धीरेन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण मिश्रा उम्र 32 साल,रविंन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण मिश्रा उम्र 36 साल निवासीगण खड़ीचा थाना करैरा, गजेन्द्र पुत्र जसमन सिंह रावत उम्र 32 साल, ओमप्रकाश पुत्र सरमन रावत उम्र 28 साल निवासीगण ग्राम सिआऊ थाना करैया जिला ग्वालियर का होना बताया, बाद आरोपियों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर थाना अमोला में अपराध क्रं. 213/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि. रिपुदमन सिंह राजावत, उनि. रविंन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि. प्रेमलाल पाण्डेय, प्रआर.राकेश कछवारे,आर. आलोक जैन, अखिलेश शर्मा, शिवम यादव, संजीव श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, सतेन्द्र मिश्रा, आर. नरेश पाल, आर. रामहेत सिंह, आर. वदन सिंह, आर. रामप्रसाद गुर्जर, आर. दशरथ सिंह एवं आर. चा. शैलेन्द्र पाल की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!