Press "Enter" to skip to content

प्रेक्षक अरुण सिंह तोमर पहुंचे शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला शिवपुरी के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अरूण कुमार तोमर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक तोमर शिवपुरी आ गए हैं। उनके लाइजनिंग अधिकारी के रूप में प्रबंधक रविंद्र झारिया को नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक तोमर से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 9098583683 व 9425166866 पर संपर्क कर सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश शुक्ला ने बताया कि प्रेक्षक श्री अरुण सिंह तोमर शिवपुरी पहुंच चुके हैं। उनसे मिलने का समय शाम 5 से 6 बजे तक रखा गया है। कोई व्यक्ति पोहरी रोड स्थित जिला पंचायत सभागार में निर्धारित समय पर मिल सकता है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!