Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे धुत्त बाइकसवार हुए दुर्घटनाग्रस्त, बाकड़े मंदिर के पास हुआ हादसा, डायल 100 ने बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना अंतर्गत बाकड़े मंदिर के पास दो बाइकसवार शराब के नशे में रोड़ किनारे लगे कोशन बोर्ड में टकराकर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 100, frv 7 पर तैनात आरक्षक रविकांत शर्मा और पायलट समर खान पहुंचे उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी के रहने वाले मुन्ना धानुक (18) और अजय धानुक (20) शराब के नशे में तेज गति से सुरवाया से शिवपुरी की ओर आ रहे थे। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने के चलते उनकी बाइक रोड़ किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई और दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए डायल 100 की मदद से शिवपुरी कब जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!