शिवपुरी। नगर में मैरिज गार्डन संचालकों ने एक परिवार को सगाई व शादी के लिए मैरिज गार्डन, लॉज आदि भाड़े पर देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर संबंधित परिवार ने एसडीएम से लिखित शिकायत की है और कहा है कि वह आहत होकर धर्म परिवर्तन करेंगे। इस संबंध में घांवरी परिवार व समाज के लोगों ने एसडीएम पिछोर को आवेदन सैंपा है। दरसल अमर घावरी पुत्र जगदीश घावरी की 30 जनवरी 2022 को शाादी है। अमर घावरी की सगाई शेरसिंह घावरी की बेटी से 16 दिसंबर को थी। सगाई और शादी के लिए पिछोर में संचालित 2 मैरिज गार्डन व लॉज वालों से संपर्क किया, लेकिन संबंधितों ने पहले से बुक होने की बात कहकर भाड़े पर देे से इंकार कर दिया। दूसरे व्यक्ति को भेजा तो संबंधित तारीखों में मैरिज गार्डन व ॉज उपलब्ध हेने की बात कही। इस पर घावरी परिवार व समाज के लोगों ने प्रशासन से मैरिज गार्डन व लॉज संचालक सहित टेंट हाउस वालों के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि दलित व अछूत की वजह से लॉज व विवाद घर नहीं दिया।

बाल्मिकी समाज को नहीं दिया मैरिज गार्डन, तो बोले कर लेंगे धर्म परिवर्तन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News





Be First to Comment