शिवपुरी। जिला अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिससे पूरे अस्पताल की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। सभी वार्डों में जहां तहां कचरा बिखरा पड़ा रहा। डस्टबिन कचरे से भरे रहे। उल्लेखनीय है सफाई कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है जिस कारण उन्होंने हड़ताल कर दी है। अस्पताल की सफाई कर्मचारी कुशवाह ने बताया कि तीन महीने से वेतन नहीं आया है। मेरी बच्ची बीमार हो गई है जो ग्वालियर में भर्ती है इलाज के लिए रुपए नहीं है। ठेकेदार से पूछा तो उसका कहना था कुछ दिन बाद वेतन मिलेगी। कुशवाह ने बताया कि जब तक वेतन नहीं आएगी तब तक यह हड़ताल रहेगी। सफाईकर्मी रतीबाई ने बताया कि उसे भी चार महीने की सैलरी नहीं मिली है जिस कारण से वह हड़ताल पर है। सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सभी वार्डों में गंदगी फैल गई है और यहां आने वाले मरीजों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सभी वार्डों में बिखरा पड़ा कचरा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News





Be First to Comment