Press "Enter" to skip to content

किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान आधार लिंक खाते में होगा, पोस्ट ऑफिस में अपडेशन का काम शुरू हो गया / Shivpuri News

शिवपुरी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ( आइपीपीबी ) द्वारा समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसानों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों के आधार डाटाबेस में सुधार के लिए स्वीकृति जारी की गई है। ई – उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत एवं समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने वाले किसानों को अब फसल का दाम उनके आधार लिंक बैंक खाते में सीधे भुगतान की व्यवस्था की गई है।

भुगतान के लिए आधार में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना जरूरी है, ताकि ओटीपी भेजा जा सके। आधार नंबर में मोबाइल नम्बर दर्ज करने का कार्य पोस्ट ऑफिस में किया जाएगा। पोस्ट ऑफिस में अपडेशन का काम शुरू हो गया है। डाक विभाग की ओर से पोस्ट ऑफिस में कैम्प भी लगाकर किसानों का डाटा अपडेशन का कार्य किया जाएगा। आधार लिंक खाते में संशोधित मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए प्रति हितग्राही 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा । पेमेंट के आधार नंबर में सही मोबाइल नंबर अभियान चलाकर किए जाएंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!