Press "Enter" to skip to content

अमृत महोत्सव के तहत सांसद डॉ. केपी यादव ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / Shivpuri News

शिवपुरी / आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा साईकिल रैली निकाली जा रही है। शुक्रवार 24 सितम्बर को यह साईकिल रैली अमर शहीद तात्या टोपे स्थल पहुंची। यहाँ सांसद डॉ.के.पी.यादव ने तात्याटोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह शिवपुरी से मोहना, ग्वालियर के लिए रवाना होगी।
इस मौके पर विधायक कोलारस श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि श्री हेमन्त ओझा एवं मुकेश चौहान, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में अमर शहीद तात्याटोपे के वंशज सुभाष टोपे का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
इस मौके पर सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा साईकिल रैली एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस तरह के कार्यक्रम राष्ट्र में एकता और जागरूकता का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों पर गर्व होना चाहिए। हमें उन वीर जवानों पर गर्व होना चाहिए जो देश के लिए सीमा पर निडर होकर अपने देश की रक्षा कर रहे है। आने वाली पीढ़ी को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे उन्हें पता चल सके कि उन्होंने देश के लिए क्या किया और हमें अपने राष्ट्र के लिए क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश हमें बहुत कुछ देता है, पर देश के लिए हमें क्या करना है यह हमें अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस साइकिल रैली का शुभारंभ बीते 4 सितम्बर को यरवदा जेल पुणे, महाराष्ट्र से हुआ। उक्त साईकिल रैली लगभग 1703 किमी की दूरी तय करके 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) को राजघाट, नई दिल्ली पहुंचेगी। यह समस्त कार्यक्रम सोनू सिंह सिकरवार, उपकमाण्डेन्ट केऔसुब एनएफएल विजयपुर की देखरेख में आयोजित किए जा रहे हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!