Press "Enter" to skip to content

जिले में है पर्यटन की अपार संभावनाएं : अधिकारियों ने किया माधव नेशनल पार्क सहित प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण / Shivpuri News


शिवपुरी/
शिवपुरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां कई प्राकृतिक स्थल हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। ना केवल शिवपुरी जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। माधव नेशनल पार्क की एक अलग पहचान है जो पर्यटकों को यहां आमंत्रित करता है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पर्यटन के क्षेत्र में रुचि लेते हुए जिले के पर्यटन को नई दिशा देने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में कार्ययोजना बनाकर पर्यटन को समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी माधव नेशनल पार्क सहित प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया।
डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल द्वारा भी पर्यटन के क्षेत्र में रुचि लेते हुए गतिविधियां आयोजित कराई जा रही हैं। इसी क्रम में गत दिवस शनिवार को जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमण की योजना बनाई गई और विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। ताकि सभी को जिले के पर्यटन से अवगत कराया जा सके और सभी के द्वारा रुचि लेते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की भी अपेक्षा की गई है।
अधिकारियों ने माधव नेशनल पार्क में स्थित चूरनछाज (चुड़ैल छज्जा) सहित अन्य प्राकृतिक स्थलों टुंडा भरका, भूरा खो का भ्रमण किया। चूरन छाज (चुड़ैल छज्जा) के बारे में कई प्राचीन किवदंती प्रचलित है। यह अपनी अनूठी बनावट के लिए जाना जाता है। यहां दीवार पर बने प्राचीन चित्र भी इतिहास के बारे में बताते हैं। इसी प्रकार टुंडा भरका और भूरा खो भी दर्शनीय प्राकृतिक स्थल हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!